APAR संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी :-
- PANKAJ Ojha
- Jul 7, 2025
- 8 min read
मैं दिनांक 01.07.2021 से 01.10.2021 तक द्वितीय श्रेणी अध्यापक था मैने विभागीय पदोन्नति उपरांत दिनांक 02.10.2021 को व्याख्याता के रूप मे कार्यग्रहण कर लिया है तो इस अवधि में मुझे एपीएआर दो पार्ट में भरनी है? हॉ, दिनांक 01.07.2021 से 01.10.2021 तक द्वितीय श्रेणी अध्यापक के रूप में निर्धारित चैनल के अनुसार एवं शेष अवधि के लिए व्याख्याता संवर्ग के लिए निर्धारत एपीएआर चैनल के अनुसार एपीएआर भरी जानी है।
2 मैंने प्रथम बार राजकीय सेवा में दिनांक 03.09.2021 को शिक्षा विभाग में कार्यग्रहण किया है। मैं एपीएआर प्रपत्र में 1 जुलाई, 2021 से 02.09.2021 तक की अवधि का उल्लेख किस प्रकार से करूगा? आप एपीएआर में 1 जुलाई, 2021 से 02.09.2021 तक की अवधि का उल्लेख उक्त अवधि में ’लोकसेवक राजकीय सेवा में नहीं था’ आप्शन का चयन कर करें।
3 एपीएआर create करते समय कार्मिक की Post एवं Posting Place प्रदर्शित नहीं हो रहा है इस कारण से एपीएआर Create नहीं हो रही है। उक्त समस्या एपीएआर मॉड्यूल से संबंधित नहीं होकर प्रपत्र-10 से संबंधित है। क्योंकि एपीएआर मॉड्यूल में कार्मिक के डेटा शाला दर्पण के प्रपत्र-10 से फेच होता है। इस प्रकार की समस्या का मूल कारण कार्मिक के प्रपत्र-10 में सेवा रिकॉर्ड का सही प्रविष्ट नहीं होना है। शाला दर्पण जानकार से प्रपत्र-10 के सेवा रिकॉर्ड की जॉच कर आवश्यक अद्यतन की कार्यवाही करें। उसके उपरांत उक्त समस्या का स्वतः समाधान हो जाएगा।
4 मेरे पास समीक्षक/स्वीकारकर्ता अधिकारी के रूप मे ऐसी एपीएआर प्राप्त हुई है जिसमें प्रतिवेदक/समीक्षक अधिकारी की सेवानिवृत का हवाले देते हुए बिना मूल्यांकन की एपीएआर प्राप्त हुई है मुझे समीक्षक/स्वीकारकर्ता अधिकारी के रूप में क्या बिना मूल्यांकन का आधार बनाते हुए उसे रिजेक्ट करना है।? नहीं, नियमान्तगर्त समीक्षक/स्वीकारकर्ता अधिकारी के द्वारा मूल्यांकन की कार्यवाही करनी है। पूर्ण जानकारी के लिए विभाग/कार्मिक विभाग से जारी परिपत्र का अवश्य अध्ययन करें।
5 मेने 5 जुलाई को नियमन्तर्गत रिपोर्टिंग/रेवीविंग/असेप्टिंग का चयन करते हुए अपनी APAR भरी , इनमें से एक अधिकारी 31 जुलाई/31 Aug को सेवानिवृत्त हो गए है क्या मुझे अपनी APAR रिजेक्ट करवाकर पुनः भरनी है? नहीं मोड्यूल स्वयं आगे की प्रोसेस करेगा।
6 मैंने दिनांक 01.02.2021 को द्वितीय श्रेणी से पदोन्न्त होकर अन्य स्कूल में व्याख्याता पद पर कार्यग्रहण किया है। मेरे रिपोर्टिग व त्मअपमूपदह अधिकारी अलग-अलग होंगे क्या? दोनों अवधि में रिपोर्टिग अधिकारी संबंधित प्रधानाध्यापक(मावि)/प्रधानाचार्य होगें (बशर्ते 90 दिन से अधिक का सुपरविजन हो) तथा इसकी के अनुरूप समीक्षक अधिकारी होगे जिनके अधीन आपने 90 दिन से अधिक की सेवा की है। परिपत्र 23.11.20 के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए
7 मैं जून 21 से द्वितीय श्रेणी कार्मिक के रूप में कार्यरत हूं । मेंने वर्ष पर्यन्त एक ही प्रधानाचार्य के अधिन कार्य किया । एपीएआर चैनल के अनुसार मेरे समीक्षक अधिकारी सीबीईओ सर है। उक्त अवधि में मेरे ब्लॉक में 03 cbeo अलग अलग अवधि में कार्यरत थे, श्री xyz जो 01 जुलाई 21 से 31 दिसम्बर 21 तक(अन्यत्र स्थानांतरण) थे , श्री pqr 01 jan 22 से 20 june 22 तक थे (अन्यत्र स्थानांतरण) तथा श्री wxy 21 जून 22 से आज दिनांक तक कार्यरत हैं। सत्र 21-22 हेतु मैं किसको समीक्षक अधिकारी के रूप चयन करू? श्री PQR
8 मेरा मूल पद द्वितीय श्रेणी अध्यापक है वर्तमान स्कूल में व्याख्याता पद के पद विरूद्ध कार्यरत हॅू मुझे अपनी एपीएआर किस पद के अनुसार भरी जानी है? मूल पद के अनुसार ही Reporting ,Reviewing ACCEPTING ऑफिसर का चयन करते हुए APAR फील करनी है।
9 एक कार्मिक जो पूर्व अवधि में किसी भी राजकीय सेवा में नही था तथा सीधी भर्ती से चयन उपरांत एक नए कार्मिक के रूप 31मई 22 को ज्वॉइन किया था।यानी सत्र 21-22 में उसकी सेवा 3 माह से कम है क्या उसको APAR भरी जानी है सत्र 21-22 में उसकी राजकीय सेवा 03 माह से कम है इसलिए नियमन्तर्गत भरी जानी आवश्यक नही है
10 मैं जब अपनी APAR शाला दर्पण पोर्टल पर भरता हूं तो एपीएआर मोड्यूल में मेरी पोस्ट एवं पोस्टिंग पैलेस ड्राप डाउन में प्रदर्शित नहीं हो रही है जबकि जब कि में स्कूल के स्वीकृत पद पर कार्यरत हु इस प्रकार की समस्या का संभावित कारण कार्मिक प्रपत्र-10 अपूर्ण होना है, कृपया अपना प्रपत्र-10 अपडेट करें।
11 APAR में अवधि के अनुसार मेरे दो रिपोर्टिंग ऑफिसर हैं। दोनों एप्लिकेशन को लॉक एंड फॉरवर्ड करने के बाद मैं फाईनल सबमिट के लिए एप्लिकेशन को लॉक एंड फॉरवर्ड बटन पर क्लिक करता हूँ तो Please submit data in Each Application Period (form) Before locking Entire Application मैसेज आ रहा है। इसका क्या समाधान है? आप द्वारा दोनों एप्लिकेशन को अलग अलग लॉक करने से पूर्व सबमिट बटन क्लिक करना है। बिना सबमिट बटन क्लिक किए एप्लिकेशन लॉक से भरा हुआ डेटा सेव नहीं होता है, तब यह मैसेज आता है। सर्वप्रथम प्रथम एप्लीकेशन हेतु Fill Application पर क्लिक करे । प्रतिवेदन में समस्त प्रविष्टि कर Submit बटन पर क्लिक करें। उसके बाद For Finish & Lock Apar Click here पर क्लिक करें । उसके बाद दुसरी अवधि के प्रतिवेदन हेतु आप द्वितीय Fill Application बटन पर क्लिक कर द्वितीय प्रतिवेदन की समस्त प्रविष्टि कर Submit बटन पर क्लिक करें। उसके बाद For Finish & Lock Apar Click here पर क्लिक करें । अंत मे Lock and Forword Applicatin बटन पर क्लिक कर OTP माध्यम से प्रतिवेदन रिर्पोटिग को प्रेषित करें
12 मैं अध्यापक लेवल-2 पर कार्यरत हूॅ में सत्र 21.22 की तो एपीएआर आॅनलाईन कर सकता हॅॅू । परन्तु सत्र 20.21 का चयन करता हूॅ तो सन्देश आता है Create APAR is Not Allowed for your Post इसका क्या समाधान सत्र 20.21 में चुनिदा संवर्ग की ही एपीएआर आॅनलाईन शुरू की गई थी । आपके संवर्ग की एपीएआर आॅनलाईन सत्र -21.22 से प्रारंभ किया गया है।
13 मेरा द्वारा प्रेषित एपीएआर चैनल एवं आवेदन रिर्पोटिग आॅफिसर द्वारा गलत अधिकारी के चयन के आधार पर रिजेक्ट कर दिया है। मैं अपने लाॅगिन से पुनः नवीन आफिसर का चयन करने हेतु Delete Officer's बटन पर क्लिक करने के बावजूद नए आॅफिसर का चयन सही नहीं कर पा रहा हॅू क्या कारण हो सकता है। Delete Officer's बटन पर click करने के बाद Reset All बटन पर Click करे ,इसके पश्चात पुनः नवीन तरीके से अवधि एवं अधिकारियों का चयन करें
14 किसी कारणवश ऑफलाइन जॉइन कार्मिक अपनी APAR कैसे SUBMIT करें/ प्रतिवेदन से सम्बंधित विद्यालय/कार्यालय का नाम सही नहीं आने/ पूर्व विद्यालय का नाम ही आने की स्थिति में क्या करें APARऑनलाइन स्टाफ विंडो से किया किया जाना है इसका सीधा संबंध स्कूल लोगिन से नहीं है और ना ही वर्तमान मोड्यूल में स्कूल लोगिन से या किसी अन्य कार्यालय से मैपिंग की व्यवस्था/ अनिवार्यता है। यदि किसी कार्मिक द्वारा APAR ऑनलाइन करते समय प्रतिवेदन से संबंधित अवधि के स्कूल का नाम सही नहीं आ रहा है तो मॉड्यूल में पोस्टिंग पैलेस में अन्य का चयन करते हुए प्रदर्शित टैक्स बॉक्स में प्रतिवेदन से संबंधित अवधि स्कूल का नाम लिखकर सेव करें।
15 APAR(21-22) सबमिट के बाद लोकसेवक द्वारा फील की गई APAR का प्रिंट प्राप्त नही हो रहा है? लोक सेवक द्वारा सबमिट की गई एपीएआर का प्रिंट संबंधित रिपोर्टिंग ऑफिसर द्वारा चैनल के वेरिफिकेशन के बाद ही उक्त प्रिंट का ऑप्शन एक्टिव होगा
16 मैं व्याख्याता पद पर कार्यरत हूॅ सत्र 2021.22 में मेने दो विद्यालयों में कार्य किया है इसके कारण मेरे दो प्रतिवेदक अधिकारी है। मुझे कौनसे प्रतिवेदन में परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि की जानी है मॉड्यूल में परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि करते समय बोर्ड परीक्षा परिणाम के संबंध में जारी विभागीय दिशा-निर्देर्शों की अनुसार ही प्रविष्टि की जानी है।
17 मैं व्याख्याता पद पर कार्यरत हुंॅ मेरे पास मेरे पास सत्र 21.22 एपीएआर अवधि में स्वयं के विद्यालय(राउमावि) का आहरण वितरण अधिकार( 03 पावर) है। मेरे रिपोर्टिंग अधिकारी कौन होंगे? आप अपना रिपोर्टिंग अधिकारी के रूप में न्यूनतम 03 माह के सपुरविजन में सेवा शर्त की पालना करते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को उनके अधीन की गई अवधि के अनुसार चयन करें।
18 मैं शहरी क्षे़त्र में कार्यरत उप्रा विद्यालय में संस्थाप्रधान हूॅ सत्र 20.21 में प्रतिवेदन ACBEO प्रथम को प्रेषित किया था वर्तमान में UCEEO व्यवस्था प्रारंम्भ की गई मुझे अपना प्रतिवेदन किसे प्रेषित करना है? सत्र 2021-22 Apar चैनल के अनुसार संबंधित अवधि के UCEEO को प्रतिवेदन प्रेषित किया जाना है
19 मैं एक प्राबेशनर कार्मिक हॅू क्या मुझे भी एपीएआर आॅनलाईन करनी है? सहायक कर्मचारी के अतिरिक्त प्रत्येक संवर्ग के कार्मिक/अधिकारी को अपनी एपीएआर आॅनलाईन करनी है
20 सत्र 21.22 में किस-किस संवर्गको एपीएआर शाला दर्पण से आॅनलाईन किया जाना हैै। शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक से प्रधानाचार्य तक के संवर्ग को एपीएआर शाला दर्पण पोर्टल से आॅनलाईन प्रविष्टि किया जाना है।
21 मेरे समीक्षक अधिकारी पदोन्न्ति उपनिदेशक से संयुक्त निदेशक के पद पर हो गई है क्या मुझे अपना प्रतिवेदन उन्हे भेजना है? जिसके सुपरविजन में न्युनतम 03 माह सेवा की है उन्हें ही प्रतिवेदन प्रेषित किया जाना है चाहे पदनाम या कार्यालय परिवर्तन हो गया है।
22 मैं अपने प्रतिवेदन पर प्रतिवेदक अधिकारी/समीक्षक अधिकरी द्वारा किए गए मूल्यांकन कैसे देख सकता हॅू संबधित स्वीकारकर्ता अधिकारी द्वारा जब आपका प्रतिवेदन स्वीकार कर संस्थापन शाख(ACR) को प्रेषित किया जायेगा तब आपके स्टाफ विंडों के एपीएआर टेब में Save By All Officers का संदेश प्रदर्शित होगा तथा View आप्शन पर क्लिक कर आप अपना मूल्यांकन देख सकते है
23 मेने 02 सितम्बर को अपनी एपीएआर फाईनल सबमिट कर दी थी तथा मेरे प्रतिवेदक अधिकारी द्वारा मेरा प्रतिवेदतन 30 सितम्बर से पूर्व समीक्षक अधिकारी को प्रेषित कर दिया। समीक्षक अधिकारी मेरे प्रतिवेदन पर बिना कार्यवाही किये 30 सितम्बर को सेवानिवृत होेेेगये। क्या मुझे एपीएआर नए सिरे भरनी हे / change आॅफिसर टैब के द्वारा नए आॅफिसर का चयन करना है ? नहीं
24 मेरे Reporting/Reviewing अधिकारी सेवानिवृत हो चुके है मैं अपने Reporting/Reviewing अधिकारी के रूप में किसका चयन करूंगा? परिपत्र दिनांक 23.11.20 के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए आप सेवानिवृति ऑप्शन का चयन करते हुए सेवानिवृत अधिकारी का नाम , पद text बॉक्स में लिख करsave करे, उक्त प्रविष्टि के सत्यापन हेतु सेवानिवृत होने वाले अधिकारी के स्थान पर Search option से वर्तमान में पदस्थापित अधिकारी का चयन करें।
25 क्या प्रतिवेदन/समीक्षा अवधि में धारित पद एवं वर्तमान पद में अन्तर हे विकल्प प्रयोग Reporting/Reviewing officer को किस प्रकार किया जाना है? इसका उपयोग निम्न दो उदाहरण से समझ सकते है 1. वर्तमान में संयुक्त निदेशक पद कार्यरत अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन के समय सीडीईओं पद के अनुसार समीक्षा की है तो प्रतिवेदन को प्रेषित करते समय सीडीईओं पद का चयन करते हुए प्रतिवेदन अग्रेषित करें। 2. व्याख्याता जिसके पास उमावि का आहरण वितरण अधिकारी का दायित्व है संबंधित विद्यालय के पीईईओं क्षेत्र के कार्मिकों कीAPAR, Reviewing को प्रेषित करते समय धारित पद में अन्य का विकल्प का चयन कर पद PEEO के रूप में save करते हुए प्रतिवेदन प्रेषित करे।
26 मेरे विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। प्रधानाचार्य का दायित्व किसी व्याख्याता के पास है लेकिन उनके पास 03 पावर नहीं है। इस परिस्थिति मे मेरे रिपोर्टिग अधिकारी कौन होंगे? विद्यालय के अन्य कार्मिकों के साथ-साथ आपके भी रिपोर्टिग अधिकारी वहीं होंगे जिनके पास आपके विद्यालय का आहरण वितरण अधिकार/03 पॉवर है।
27 रामावि/राउमावि में द्वितीय श्रेणी अध्यापक के पास प्रधानाचार्य का चार्ज हैं। क्या उन्हे रिपोर्टिग अधिकारी के रूप में चयन किया जा सकता है? नहीं
28 मैं रिपोर्टिग अधिकारी हुॅं मैं अपने शाला दर्पण लॉगिन से लोकसेवक से प्राप्त एपीएआर कैसे फारवर्ड करूॅंगा? आप लोकसेवक से प्राप्त एपीएआर पर अपनी टिप्पणी अंकित करने से पश्चात् सबमिट करें एवं ई-साइन कर उसे समीक्षक अधिकारी को फारवर्ड करें।
29 मॉड्यूल में प्रविष्टियॉ कौनसे font में की जानी है? English या Mangal (Unicode)
30 मैं अपने समीक्षक अधिकारी के रूप सीडीईओ का चयन करना चाहता हूॅ जिनके पास जिशिअ (मुख्यालय)का भी प्रभार है। सीडीईओ के रूप में सर्च करते समय इनका नाम प्रदर्शित नहीं हो रहा है? मूल पदस्थापित पद के अनुसार ही नाम प्रदर्शित होगा। आपको जिशिअ (मुख्यालय) के रूप में सर्च करके चयन करना होगा।
31 मैं अपना एपीएआर स्टेटस कैसे देख सकता हुॅं? आप अपने स्टाफ लागिन में एपीएआर टेब में एपीएआर स्टेटस कॉलम मे जाकर एपीएआर की वर्तमान स्थिति को देख सकते है।
32 मैं रिपोर्टिग अधिकारी हुॅं। लोकसेवक द्वारा प्रेषित एपीएआर मैं अपने लॉगिन पर किस टेब मे देख सकता हुॅं? आप अपने स्टाफ लॉगिन मे एपीएआर टेब में Request for Apar assessment मेे जाकर देख सकते है।
33 मै संस्था प्रधान के रूप मेे शाला के समग्र रिजल्ट का विवरण कैसे भर सकता हुॅ? आप रिजल्ट वाले कॉलम में कक्षा 5,8,10 का परिणाम ऑल का चयन कर एवं कक्षा 12 का रिजल्ट संबंधित स्ट्रीम का चयन कर भर सकते है।
34 मेरे रिपोर्टिंग एवं रिवीविंग अधिकारी सर्च करने पर प्रदर्शित नहीं हो रहे है। क्या कारण हो सकता है? संबंधित अधिकारी का शाला दर्पण स्टॉफ विंडो में रजिस्ट्रेशन एवं शाला दर्पण पोर्टल पर आधार वेरिफिकेशन होना आवश्यक है इसके अभाव में उनका नाम प्रदर्शित नहीं होगा।

Comments