केंद्रीय मंत्री ने दिया शिक्षक समस्याओं के समाधान का सकारात्मक आश्वासन
- PANKAJ Ojha
- Jul 2, 2025
- 1 min read
Updated: Jul 7, 2025

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे के दौरान राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण बारूपाल के आवास पर संगठन सदस्यों की ओर से शिक्षक समस्याओं को लेकर मुलाकात की गई
मांगपत्र में नई शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं के साथ ही पदोन्नति में एससी-एसटी के कार्मिकों को वंचित किए जाने को प्रमुखता से उठाया गया तथा ऑन -ऑन मेरिट व स्वयं की वरिष्ठ प्राप्त कार्मिकों को प्राथमिकता से पदोन्नत करने की मांग की गई। इसी के साथ ही अभिभावकों की आय सीमा बढाते हुए अनुसूचित जाति जनजाति विद्यार्थियों की स्कॉलरशिप मूल्य सूचकांक अनुसार बढ़ाई जाने, टीएसपी / नॉन टीएसपी सहित तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण व समस्त संवर्गों की लंबित डीपीसी पूर्ण करवाए जाने, शिक्षकों को बीएलओ कार्य से मुक्त करने की मांग शामिल की गई ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश रोलन, प्रदेश मंत्री गणपत राज ब्यावत, क्षेत्रीय मंत्री रणवीर बामनिया सहित संगठन पदाधिकारी शामिल रहे
केंद्रीय मंत्री ने शिक्षक समस्याओं के समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया ।





Comments